कंप्यूटर को उनके टेक्नोलॉजी तथा आकर के आधार पर समझाइए। |Classify computer on the basis of technology and size.


कंप्यूटर को उनके टेक्नोलॉजी तथा आकर के आधार पर समझाइए। |Classify computer on the basis of technology and size.

OR 

कंप्यूटर के प्रकारो को विस्तार से समझाइये। | Write the types of computer and explain in brief.

OR

आकर तथा कार्य के आधार पर कंप्यूटर के कौन कौन से प्रकर हैं।  |what are the types of computer according to their size and function.  



उत्तर -  कंप्यूटर बहुउद्देशीय (Multipurpose) मशीन है और लगभग सभी तरह की आवश्यकताओं के लिए उपुक्त हैं। अतः कंप्यूटर को सीधे सीधे वर्गीकरण करना कठिन है इसलिए हम इन्हे निम्नलिखित तीन आधारों पर वर्गीकृत करते हैं। 
  • कार्य प्रणाली (Mechanism) के आधार पर। 
  • उद्देश्य (Purpose) के आधार पर। 
  • आकर (size) के आधार पर।
Classification of Computers on the basis of Application(कार्य प्रणाली के आधार पर कम्पूटरो का वर्गीकरण ) - कम्प्यूटरो द्वारा किए जाने वाले कार्यो के तरीको के आधार पर इन्हे इस प्रकार वर्गीकृत किया जा सकता हैं -
  1. Analog Computer (एनालॉग कंप्यूटर);
  2. Digital Computer (डिजिटल कंप्यूटर);
  3. Hybrid Computer (हाइब्रिड कंप्यूटर);
(1 )Analog Computer (एनालॉग कंप्यूटर)- वे कंप्यूटर होते है जो भौतिक मात्राओ ,जैसे दाब ,तापमान ,लम्बाई आदि को मापकर उनके परिमाप अंको में व्यक्त करते हैं। ये कम्प्यूटर किसी राशि का परिमाप तुलना के आधार पर करते हैं। 
                एनालॉग कंप्यूटर मुख्य रूप से औद्योगिक स्थानो में उपयोग के लिए बनाये जाते हैं; जैसे - पैट्रोलियम ऱिफ़यनरीज , रासायनिक प्लाण्ट्स ,इलेक्ट्रॉनिक पावर प्लाण्ट इत्यादि इसके मुख्य उदहारण हैं। एनालॉग थर्मामीटर , प्रेशर गेज ,स्पीडोमीटर , वजन नापने की मशीन इत्यादि। 

(2) Digital Computer (डिजिटल कंप्यूटर)- ये वे कंप्यूटर होते है जो अंको की गणना करते हैं इसमें डेटा नंबर्स , केरेक्टर्स  व अंको के रूप में होता हैं। डिजिटल कंप्यूटर डाटा और प्रोग्राम रीड(Read) कर सकता है तथा उन्हें स्टोर भी कर सकता हैं तथा डाटा एवं प्रोग्राम को  0 और 1 में परिवर्तित करके उनको इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में ले आता हैं। 
        ये अनेक जगहों में उपयोग के लिए बनाये जाते हैं, जैसे - गणित ,यांत्रिकी , सांख्यिकी ,ऑपरेशन ,खोज आदी  इसके मुख्य उदहारण है, कैलकुलेटर ,  यूनिट रिकॉर्ड मशीन ,इलेक्ट्रॉनिक डेटा प्रोसेसिंग मशीन इत्यादि। 
  
(3)Hybrid Computer (हाइब्रिड कंप्यूटर)- हाइब्रिड का अर्थ अनेक गुण धर्म युक्त होना है। वे कंप्यूटर जिनमे एनालॉग व डिजिटल दोनों कंप्यूटर के अच्छे गुण  व गति शामिल हों , हाइब्रिड कंप्यूटर कहलाते हैं। ये कंप्यूटर विशेष समस्याओ जैसे इनपुट डेटा को मापकर डिजिटल में बदल कर क्रियान्वित करने के लिए उपयोग किये जाते हैं। उदहारण के लिए एनालॉग डिवाइस किसी रोग के लक्छणो अर्थात तापमान ,रक्तचाप आदि को मापती हैं। ये परिणाम बाद में डिजिटल पार्ट द्वारा डिजिट्स में बदले जाते हैं। इस प्रकार रोगी के स्वास्थ्य में आये उतार - चढ़ाओ का तत्काल परीक्छण किया जा सकता हैं।  

Classification of Computer on the basis of purpose (उद्देश्य के आधार पर कंप्यूटर का वर्गीकरण)- उद्देश्य  के आधार पर कम्पूटरो को दो प्रकारो में वर्गीकृत किया गया है -
(1) General Purpose Computer (सामान्य उद्देशीय कम्प्यूटर)
(2) Special Purpose Computer(विशेष उद्देशीय कम्प्यूटर)

(1) General Purpose Computer (सामान्य उद्देशीय कम्प्यूटर) - ये ऐसे कंप्यूटर है जिनमे अनेक प्रकार के कार्य करने की छमता होती है तथा प्रत्येक कार्य से सम्बंधित निर्देश मशीन के मेमोरी में स्थायी रूप से संग्रह नहीं किये जाते हैं बल्कि इन्हे इनपुट उपकरण से पढ़ा जाता है वे तब तक मेमोरी में रखे जाते है जब तक कि उनसे सम्बंधित कार्य ख़त्म नहीं हो जाता हैं। सामान्य उदेशीय कंप्यूटर के इंटरनल सर्किट में लगे सी.पी.यू. की कीमत भी काम होती हैं। 
        ये कंप्यूटर सभी प्रकर के ऑफिस कार्यो , व्यवसायिक कार्यो ,यांत्रिक कार्यो व गणितीय कार्यो आदि के लिए बनाये जाते हैं।  

(2) Special Purpose Computer(विशेष उद्देशीय कम्प्यूटर) - ऐसे कंप्यूटर जिन्हे किसी विशेष कार्य के लिए तैयार किया जाता हैं। इनके सी.पी.यू. की छमता उस कार्य के अनुरूप होती हैं जिसके लिए इन्हे तैयार किया गया हैं। इनमे यदि अनेक सी.पी.यू. की आवश्यकता हो तो इनकी स्ट्रक्चर अनेक सी.पी.यू. वाली कर दी जाती हैं। 
                इसका उपयोग विशेष रूप से इंजीनियरिंग ,अंतरिकच्छ विज्ञान, मौसम विज्ञान ,चिकित्सा ,अनुसंधान एवं शोध , यातायात नियंत्रण ,कृषि विज्ञान ,समुद्री विज्ञान व उपग्रह संचालन आदि में होता हैं। 

Classification of Computer on the basis of Size ( आकर के आधार पर कंप्यूटर का वर्गीकरण) - आकर के आधार पर कंप्यूटर को निम्नलिखित भागो में बांटा गया है -

    (1) Micro Computer (माइक्रो कंप्यूटर) - माइक्रो कंप्यूटर तकनीकी दृष्टि से सबसे कम कार्य छमता वाले कंप्यूटर होते हैं। ये कंप्यूटर छोटे व सस्ते होते हैं इसलिए व्यक्तिगत उपयोग के लिए घर या बाहर कही भी लगाये जा सकते हैं। अतः इन्हे व्यक्तिगत कंप्यूटर Personal Computer या PC भी कहते हैं। 

Characteristic of Micro Computer(माइक्रो कंप्यूटर की विशेषताएँ )- 
(i)  माइक्रो कंप्यूटर 20-25 हजार से लेकर 1 लाख तक की कीमत में उपलब्ध हैं।  
(ii) माइक्रो कंप्यूटर व्यक्तिगत उपयोग में ,व्यावसायिक उपयोग के लिए , एजुकेशन ,मनोरंजन , लेखांकन                 (accounting ) आदि के लिए उपयोग में लिए जाते हैं। 
(iii) ये कंप्यूटर आकर में छोटे होते हैं अतः इन्हे डेस्कटॉप(Desktop) कंप्यूटर भी कहा जाता हैं।  
(iv) इनकी प्रोसेसिंग छमता 1 - 12 MPS (Million Instruction per Second) होती हैं। 
(v) माइक्रो कंप्यूटर में एक ही सी.पी.यू. (C.P.U.) होता है तथा ये single user computer होते हैं। 

(2) Mini Computer (मिनी कंप्यूटर) - ये माध्यम आकर के कंप्यूटर होते हैं इनकी छमता माइक्रो कंप्यूटर से         अधिक एवं मेनफ्रेम कंप्यूटर से अधिक होती हैं। 
Characteristic of Mini Computer(मिनी कंप्यूटर की विशेषताएँ )- 
(i) मिनी कंप्यूटर पर एक से अधिक प्रयोगकर्ता (user)कार्य कर सकते हैं। 
(ii) मिनी कंप्यूटर मेमोरी छमता ,गति speed एवं कार्य छमता माइक्रो कंप्यूटर से अधिक होती हैं। 
(iii)मिनी कंप्यूटर की कीमत माइक्रो कंप्यूटर के लगभग समान होती हैं। 
(iv) मिनी कंप्यूटर आकर में माइक्रो कंप्यूटर के लगभग समान होते हैं।  
(v) इनमे एक से अधिक सी.पी.यू. (C.P.U.) हो सकते हैं तथा इसका उपयोग बैंकिंग ,वित्तीय खातों का रख रखाव, बिक्री विश्लेषण , लागत विश्लेषण ,कर्मचारियों का वेतन - पत्र तैयार करने आदि कार्यो के लिए होता हैं।  

(2) Main Frame Computer (मेनफ़्रेम कंप्यूटर) - ये आकर में बहुत बड़े होते हैं , साथ - साथ इस कंप्यूटर की         कार्यछमता भी बहुत अधिक होती हैं।
Characteristic of Main Frame Computer(मेनफ़्रेम कंप्यूटर की विशेषताएँ )- 
(i) मेनफ़्रेम कंप्यूटर में एक से अधिक सी.पी.यू. (C.P.U.) होते हैं।  
(ii) मेनफ़्रेम कंप्यूटर का प्रयोग नेटवर्किंग के लिए किया जाता हैं। 
(iii) मेनफ़्रेम कंप्यूटर की Memory Capacity ,Speed,माइक्रो कंप्यूटर की तुलना में बहुत अधिक होती हैं।  
(iv) मेनफ़्रेम कंप्यूटर का प्रयोग नेटवर्किंग के लिए तथा संस्थानों में केंद्रीय कंप्यूटर (Central Computer) के रूप में        किया जाता हैं। क्योकि इस कंप्यूटर की कार्य शक्ति बहुत अधिक होती हैं।  
(v) मेनफ़्रेम कंप्यूटर का उपयोग इनपुट / आउटपुट बाउंड सिस्टम में डेटा प्रोसेसिंग के लिए किया जाता हैं। 

(2) Super Computer ( सुपर कंप्यूटर ) - ये कंप्यूटर की सभी श्रेणियों में सबसे बड़ा ,सबसे अधिक संग्रह शक्ति       वाले तथा सबसे अधिक गति वाले होते हैं। 
Characteristic of Super Computer Computer(सुपर कंप्यूटर की विशेषताएँ )- 

(i) इनमे अनेक सी.पी.यू. (C.P.U.) सामानांतर क्रम में जुड़े होते हैं।
(ii) सुपर कंप्यूटर तीव्र होते हैं, अधिक प्रोसेसिंग स्पीड ,आकर में बड़े (Very Large Size) व अधिक कीमती होते         हैं। 
(iii) सुपर कंप्यूटर का उपयोग बड़ी वैज्ञानिक और शोध प्रयोगशालाओ में शोध व खोज में होता हैं। 
(iv) सुपर कंप्यूटर मौसम की भविष्यवाणी में उपयोगी हैं। 
(v) सुपर कंप्यूटर पर अनेक प्रयोगकर्ता (users) एक साथ कार्य कर सकते हैं। 

Follow Our Page : Thank You.

कंप्यूटर,कंप्यूटर के प्रकार,computer,studentside.in,General Purpose Computer ,Micro Computer ,Mini Computer ,Main Frame Computer ,type of Super Computer,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code